Railway Group-D Bharti 2025: भारतीय रेलवे द्वारा ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो युवा रेलवे की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह अत्यंत खुशखबरी की बात है क्योंकि रेलवे द्वारा बंपर पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन 28 दिसंबर 2024 को जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 32,438 रिक्त पदों का भरा जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप -D तथा ITI डिप्लोमा पास वाले व्यक्तियों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन 23 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएंगे।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे- महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि की संपूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Railway Group-D Bharti 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
भारतीय रेलवे द्वारा ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए पुरुष तथा महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन 23 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन के अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
Railway Group-D Bharti 2025 आवेदन शुल्क
भारतीय रेलवे द्वारा ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सामान्य वर्ग/OBC /EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है तथा अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
Railway Group-D Bharti 2025 आयु सीमा
भारतीय रेलवे द्वारा ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
Railway Group-D Bharti 2025 शैक्षणिक योग्यता
भारतीय रेलवे द्वारा ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा किसी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की होनी चाहिए। तथा कुछ पदों से संबंधित ITI का डिप्लोमा पास होना भी अनिवार्य है। इस भर्ती से संबंधित शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक चेक करें।
Railway Group-D Bharti 2025 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में की जाएगी।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
Railway Group-D Bharti 2025 आवेदन प्रक्रिया
Step1. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
Step2.अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फार्म खुल जाएगा। आवेदन फार्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
Step3. मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें। वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Step4. इसके बाद अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर दे। और इसका एक प्रिंट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख ले।